नई दिल्ली, सितम्बर 29 -- उत्तर प्रदेश के कानपुर का एक ऐसा हत्याकांड, जिसके खुलासे ने पुलिस के साथ-साथ पूरे देश को हैरान कर दिया। कारोबारी की हत्या के बाद कानपुर पुलिस, जिसे कातिल बताती रही, कुछ ही दिनों बाद खुद ही उसे बेकसूर बताने लगी। 5 सितंबर की रात कानपुर के दवा कारोबारी विनीत मिनोचा की लाश उनके घर पर मिलती है। इस हत्याकांड में पुलिस, विनीत की बहू शालू को गिरफ्तार करती है। वहीं अब इस हत्याकांड में 21 दिन जेल में रहने के बाद शालू मिनोचा जेल से बाहर आ गईं हैं। अदालत ने उनके खिलाफ पर्याप्त सबूत नहीं मिलने के बाद रिहाई का आदेश दिया। जेल से बाहर आने के बाद शालू ने हैरान कर देने वाले खुलासा किया है।जेल से बाहर आने के बाद शालू ने तोड़ी चुप्पी जेल से बाहर आने के बाद मीडिया से बात करते हुए शालू मिनोचा ने कहा कि, उन्हें बिल्कुल भी पता नहीं था कि...