सीतामढ़ी, सितम्बर 7 -- सीतामढ़ी । बलिदान देने वाले अमर शहीदों के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। उनकी विरासत को आगे बढ़ाने का संकल्प समाज के हर व्यक्ति को लेना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर कार्य को राजनीतिक लाभ की दृष्टि से नहीं देखना चाहिए, बल्कि समाजहित को प्राथमिकता देनी चाहिए। उक्त बातें रविवार को डुमरा के बड़ी बाजार स्थित एक होटल में राष्ट्रीय महात्मा फुले परिषद की ओर से आयोजित आभार सभा को संबोधित करते हुए पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं राज्यसभा सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने कही। यह भी पढ़ें- उपेंद्र कुशवाहा का भीखनपुर में किया स्वागत कार्यक्रम का उद्देश्य सभा का आयोजन बलिदानी रामफल मंडल की स्मृति में भारत सरकार द्वारा डाक टिकट जारी किए जाने के उपलक्ष्य में किया गया था। कार्यक्रम की अध्यक्षता रालोमो जिलाध्यक्ष महंत सिंह कुशवाहा ने की, जबकि संचालन ...