नई दिल्ली, जुलाई 16 -- Maharashtra News Sunetra Pawar: महाराष्ट्र की राजनीति एक बार फिर से बदलाव का संकेत दे रही है। इस बार यह संकेत भारतीय जनता पार्टी के साथ सत्ता में बैठी राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी की तरफ से आ रहे हैं। ऐसा कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के साथ मंगलवार देर रात एनसीपी नेताओं (प्रफुल्ल पटेल और सुनील तटकरे) की बैठक की जानकारी डिप्टी सीएम सुनेत्रा पवार को नहीं थी। जब यह बात सामने आई, तो सुनेत्रा पवार ने पार्टी के राज्य प्रमु्ख सुनील तटकरे को बुलाया और पूछा कि आखिर उन्हें इस बैठक के बारे में पहले से जानकारी क्यों नहीं दी गई? इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, सुनेत्रा पवार ने इस बात पर नाराजगी जताई कि मुख्यमंत्री से मुलाकात की बात उन्हें नहीं बताई गई। इस पर तटकरे ने उन्हें बताया कि उन्होंने और प्रफुल्ल पटेल...