गया, मई 9 -- बिहार के गयाजी जिले में आईजी के दफ्तर के बाहर लगा एक पोस्टर अचानक चर्चा में आ गया। दरअसल इस पोस्टर में मगध में बढ़ते अपराध को लेकर पुलिस-प्रशासन के खिलाफ अपनी बात रखी गई थी। शुक्रवार की रात गयाजी शहर स्थित आईजी कार्यालय के ठीक सामने सड़क किनारे लगाए गए एक पोस्टर ने पुलिस महकमे में हलचल मचा दी। पोस्टर में बड़े अक्षरों में लिखा था 'मगध में बढ़ते अपराध को आईजी रोकने में नाकाम, मगध आईजी इस्तीफा दो।' पोस्टर के नीचे 'मुन्ना जी' नाम लिखा हुआ था। पोस्टर पर लोगों की नजर पड़ते ही इलाके में चर्चा का बाजार गर्म हो गया। यह भी पढ़ें- पालकोट में आपराधिक संगठन के नाम पर पोस्टरबाजी से सनसनी,पुलिस जांच में जुटी लोगों के बीच यह सवाल उठने लगा कि आखिर ऐसा कौन शख्स है जिसने आईजी कार्यालय के सामने ही पुलिस प्रशासन को खुली चुनौती दे डाली। सबसे बड़ा ...