नई दिल्ली, अक्टूबर 5 -- विदेश मंत्री एस जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र में सुधार की जरूरत पर एक बार फिर जोर दिया है। उन्होंने कहा कि अब यह वैश्विक संस्था कई बड़े मामलों में फैसले लेने में प्रभावी नहीं रह गई है। कौटिल्य इकोनॉमिक कॉन्क्लेव में बोलते हुए जयशंकर ने कहा कि दुनिया के बड़े मुद्दों को देखें तो UN कई बार गतिरोध में फंसा नजर आता है। खाड़ी में संघर्ष, यूक्रेन का युद्ध, अफ्रीका के दूसरे संकट और कोविड जैसे मामलों में संयुक्त राष्ट्र का फैसले लेने की प्रक्रिया पर खास असर नहीं दिखा। यह भी पढ़ें- कल का मौसम: मंगलवार को 24 राज्यों में होगी बारिश, 50-60 की स्पीड से चलेगी हवा जयशंकर ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की मौजूदा स्थिति पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा कि काफी लोगों की राय है कि सुरक्षा परिषद में गतिरोध के कारण UN प्रभावी तरीके से काम ...