'बड़े भाई' को फोन मिलाते रह गए राहुल गांधी, पर नहीं मिला जवाब; सोनिया गांधी के लिए भी नहीं आए
नई दिल्ली, नवम्बर 18 -- कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी ने हाल ही में अपनी लिखी किताब लॉन्च की है। संस्मरण की तरह लिखी गई इस किताब के विमोचन कार्यक्रम के दौरान कई बड़े नेताओं का जमावड़ा दिखा। कार्यक्रम में ना सिर्फ कांग्रेस के नेताओं ने शिरकत की, बल्कि सहयोगी दलों के कई लीडर भी यहां पहुंचे। अब खबर है कि इस कार्यक्रम में एक और नेता को बुलावा भेजा गया था। राहुल गांधी ने उन्हें फोन भी मिलाया, लेकिन ना तो उस नेता ने उनका फोन उठाया और ना ही कार्यक्रम में आए। यह नेता हैं द्रविड़ मुनेत्र कड़गम (DMK) चीफ एमके स्टालिन। रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है कि राहुल गांधी ने सोनिया गांधी के बुक लॉन्च इवेंट में न्योते के लिए स्टालिन को फोन मिलाया। हालांकि स्टालिन ने राहुल गांधी से बात नहीं की। इसके बाद अब कांग्रेस और डीएमके के बीच की कलह पर मानो ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.