बलिया, जून 3 -- बलिया, संवाददाता। ज्येष्ठ मास के पांचवां बड़ा मंगल (बुढ़वा मंगल) को जनपद में भक्तिमय माहौल रहा। हनुमान मंदिरों पर सुबह से ही पूजा-पाठ और सुंदरकांड- रामायण का दौर चलता रहा। दोपहर बाद कई स्थानों पर भंडारा का आयोजन हुआ, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। गर्मी और तपिश के बीच कई स्थानों पर मंदिर कमेटी और श्रद्धालुओं की ओर से शीतल शर्बत और जूस का भी वितरण किया गया। पुरातन मान्यताओं के अनुसार ज्येष्ठ मास के मंगलवार को हनुमानजी ने भीम का घमंड तोड़ा था। तब से यह दिन हनुमान पूजा के लिए खास हो गया। एक मान्यता के अनुसार ज्येष्ठ के मंगलवार को ही पहली बार हनुमानजी की मुलाकात श्रीराम से हुई थी। इस विशेष दिन पर श्रद्धालुओं ने संकट मोचन को सिंदूर, चमेली का तेल और चोला चढ़ाकर पूजा की। जल, पंखा, खरबूज, तरबूज, सत्तू आदि का दान क...