गुड़गांव, मार्च 3 -- गुरुग्राम,प्रमुख संवाददाता। मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने सोमवार दो मार्च को हरियाणा प्रदेश वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश किया। इस बजट पर विस्तार से जानकारी देने के लिए भाजपा गुरुग्राम जिला कार्यालय गुरुकमल में पूर्व सांसद सुधा यादव के द्वारा दी गई। सुधा यादव ने कहा कि मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने राज्य को वर्ष 2047 तक एक ट्रिलियन डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया हैं वह हम सभी हरियाणा वासियों के लिए अत्यंत गौरव का विषय हैं। सुधा यादव ने बताया कि हरियाणा विजन डॉक्यूमेंट-2047 इस दिशा में रोडमैप के रूप में कार्य करेगा जिसका लोकार्पण देश के केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह द्वारा किया जा चुका है। बजट16वें वित्त आयोग की सिफारिशों के अनुसार, 2026-31 के लिए केंद्रीय करों में हरियाणा की हिस्सेदारी...