नई दिल्ली, जुलाई 23 -- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने गुरुवार को एक्स हैंडल के जरिए एलान किया कि पेपर लीक के दोषियों को सजा देने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट्स बनाए जाएंगे। आम आमदी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने पीएम मोदी के इस एलान पर सवाल उठाए हैं। केजरीवाल ने इसके साथ ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री धमेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर भी पीएम को एकबार फिर घेरने की कोशिश की। केजरीवाल ने एक्स पर वीडियो शेयर किया है जिसमें उन्होंने कहा 'अभी-अभी प्रधानमंत्री जी ट्वीट किया है। उन्होंने कहा है कि पेपर लीक मामलों पर सख्त सजा दिलवाने के लिए फास्ट ट्रैक कोर्ट बनाए जाएंगे। प्रधानमंत्री जी ये तो बच्चों ने मांगा ही नहीं था। ये तो ऐसे लग रहा है जैसे आप बच्चों को बेवकूफ बना रहे हो। फास्ट ट्रैक कोर्ट तो इस देश में ब...