फर्रुखाबाद कन्नौज, मार्च 16 -- शमसाबाद, संवाददाता। डायट में अध्यनरत डीएलएड प्रशिक्षुओं ने सोमवार को डायट परिसर पहुंचकर कक्षा में बैठकर टीएलएम तैयार किया। प्रशिक्षुओं ने बच्चों को बेहतर तरीके से पढ़ाने के उददेश्य से विभिन्न प्रकार की शिक्षण सहायक सामग्री बनायी। डायट प्राचार्य अनुपम अवस्थी ने कहा कि शिक्षा का मुख्य उद्देश्य बच्चों को सरल और रोचक तरीके से शिक्षा देना होना चाहिए। टीएलएम के माध्यम से बच्चों को पढ़ाई के प्रति आकर्षित किया जा सकता है जिससे उनकी सीखने की क्षमता भी बढ़ती है। इस प्रतियोगिता में डीएलएड के करीब 40 प्रशिक्षुओं ने भाग लिया। अलग अलग विषयो से संबंधित टीएलएम तैयार किए। इस दौरान प्रवक्ता प्रभा यादव के अलावा अन्य शिक्षक भी मौजूद रहे। प्रशिक्षुओं का उत्साहवर्धन किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.