नई दिल्ली, जुलाई 12 -- आमिर खान बॉलीवुड के उन एक्टर्स में से एक हैं जिन्हें सबसे ज्यादा फीस मिलती है। घर-पैसा, गाड़ी और लक्जरी उनके लिए बेहद आम बात है। लेकिन इन सबके बावजूद उनके बच्चे बेहद साधारण जिंदगी जीते हैं और अपनी लाइफ में बेहतर मुकाम हासिल कर रहे। आमिर खान ने एक इंटरव्यू में अपने बच्चों की परवरिश के बारे में काफी सारी बातें की थीं। जो पैरेंट्स के बेहद काम आ सकती है। इंटरव्यू में आमिर ने बोला था कि उनके तीनों बच्चे जुनैद, आइरा और आजाद बेहद सेंसेटिव और समझदार हैं और वो मेरे पैसों पर डिपेंड नहीं है। आमिर खान ने बताया कि लाइफ में सबकुछ होने के बाद भी बच्चों को हम्बल, जमीन से जुड़ा हुआ और इंडिपेंडेंट बनाना सबसे जरूरी है। आमिर खान से पैरेंटिंग को लेकर बेहद जरूरी बात शेयर की, जो आज कल के मेहनती पैरेंट्स के काम आ सकती है।आमिर खान ने बोली य...