अररिया, मार्च 12 -- अररिया, वरीय संवाददाता उच्च विद्यालय अररिया में चल रहे चार दिवसीय कैरियर गाइडेंस प्रोग्राम का समापन हुआ। इस कार्यक्रम में जिले के हाई स्कूलों और प्लस टू विद्यालय के करीब 230 शिक्षक-शिक्षिकाएं शामिल हुए। कार्यक्रम में सूचना मीडिया और प्रौद्योगिकी के उपयोग से बच्चों के सर्वांगीण विकास पर प्रकाश डाला गया। मौके पर जिला मास्टर ट्रेनर अनुप्रिया ने बताया कि बच्चों को यदि दसवीं के बाद ही सही करियर चुनने के लिए मार्गदर्शन मिल जाए तो बच्चे सफलता का स्वाद जल्दी चख लेते हैं। उन्होंने कहा कि 21वीं सदी में केवल पुस्तकीय ज्ञान काफी नहीं है। बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए शिक्षकों को चार प्रमुख कौशल क्रिटिकल थिंकिंग (आलोचनात्मक चिंतन), क्रिएटिविटी (रचनात्मकता),कोलेबोरेशन (सहयोग), और कम्यूनिकेशन (संचार) के महत्व के बारे में जानकारी द...