'बच्चों के मन पर पड़े आघात को समझते हुए करें उपाय'
मुजफ्फरपुर, जुलाई 22 -- मुजफ्फरपुर, प्रमुख संवाददाता। बच्चों में अवसाद और मानसिक आघात से उबारने को लेकर मुजफ्फरपुर समेत 13 जिलों के बाल संरक्षण इकाई, स्वयंसेवी संगठन, वन स्टॉप सेंटर, बाल गृह के प्रतिनिधियों को प्रशिक्षण दिया गया। प्रोत्साहन इंडिया फाउंडेशन और अमर त्रिशला के संयुक्त तत्वाधान में इसका आयोजन हुआ।इसमें महिलाओं, किशोरों एवं बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा, संरक्षण तथा समग्र कल्याण को बढ़ावा देने पर ज्ञान-साझाकरण किया गया। इसका उद्देश्य बिहार के बाल संरक्षण तंत्र को और अधिक प्रभावी, संवेदनशील तथा सशक्त बनाना है। कार्यशाला के माध्यम से प्रतिभागियों को एक साझा मंच प्राप्त हुआ, जहां ट्रॉमा (आघात) तथा उससे बच्चों व किशोरों के मानसिक स्वास्थ्य पर पड़ने वाले प्रभावों की गहन समझ विकसित की गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.