मेरठ, अप्रैल 7 -- स्प्रिंग डेल्स पब्लिक स्कूल की दोनों शाखाओं में मंगलवार को विशेष प्रार्थना सभा के अंतर्गत विश्व स्वास्थ्य दिवस जागरुकता के साथ मनाया गया। प्रधानाचार्य कमल कुमार दीवान ने कहा कि 'स्वास्थ्य ही सबसे बड़ा धन' और इसे बनाए रखने के लिए सही खान-पान का चुनाव अत्यंत महत्वपूर्ण है। इस अवसर पर कार्यक्रम का संचालन मेन विंग से मानित व गर्ल्स विंग से अवनि और शिवांशी ने किया। सर्वप्रथम कक्षा दो की छात्रा अनाबिया तथा कक्षा तीन की छात्रा ऐमन ने अपने काव्य पाठ से सभी को स्वस्थ रहने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात एक प्रभावशाली नाटक का मंचन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने हेल्दी फूड और अनहेल्दी फूड के महत्व को रोचक ढंग से प्रस्तुत किया। अपने नाटक के माध्यम से विद्यार्थियों ने स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित एवं पौष्टिक आहार की आवश्यकता का संदेश...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.