मुजफ्फरपुर, फरवरी 25 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। बच्चा चोरी की बात सिर्फ अफवाह है। भीड़ का हिस्सा नहीं बने, मारपीट नहीं करें। अन्यथा इसमें मृत्युदंड और आजीवन कारावास की सजा का प्रावधान है। ये बातें बुधवार को एसएसपी कांतेश कुमार मिश्र ने सोशल मीडिया पर लाइव आकर और फिर प्रेस वार्ता कर आमजन से अपील की। बताया कि मुजफ्फरपुर में अबतक जो भी मामले सामने आए हैं। वे अफवाह साबित हुए हैं। पुलिस ने अपने स्तर से सभी बिंदुओं पर छानबीन की, लेकिन इसमें बच्चा चोरी से जुड़ा कोई मामला सामने नहीं आया है। मारपीट में अगर कोई हताहत होती है तो सात साल की सजा और आर्थिक दंड भीड़ में शामिल लोगों पर लगाया जाता है। उन्होंने कहा कि विभिन्न माध्यम से कई जगहों से बच्चा चोरी को लेकर मारपीट करने की घटना सामने आई। लेकिन, पुलिस ने जब जांच की तो अफवाह साबित हुई। मोत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.