मुरादाबाद, मार्च 29 -- शहर के बचपन प्ले स्कूल एवं कमला ग्लोबल एकेडमी का पहला वार्षिक समारोह शनिवार को भव्य तरीके से आयोजित किया गया, जिसमें नन्हे-मुन्ने बच्चों ने अपनी शानदार प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। कार्यक्रम के दौरान छोटे-छोटे बच्चों ने रंगारंग नृत्य प्रस्तुत कर अपनी प्रतिभा का अद्भुत प्रदर्शन किया। उनकी मासूम अदाओं और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियों ने उपस्थित दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। बच्चों नेहा,कृतिका, शालिनी ने रिकॉर्डिंग स्वागत गीत लिए श्रीमान आपका स्वागत है, पर नृत्य किया जबकि समीर गुलशन,प्रेरणा, हिना ने रिकॉर्डिंग गीत, मुझे माफ करना ओम साईं राम, तुमसे पहले लूंगी मम्मी डैडी का नाम पर नृत्य किया, तो लोगों की आंखों से आंसू छलक आए। पूरे कार्यक्रम स्थल की साज-सज्जा भी अत्यंत आकर्षक और मनमोहक थी, जिसने समारोह की शोभा क...