रुद्रपुर, मई 3 -- खटीमा। भुड़ाई-गोसीकुआं के ग्रामीणों ने बंदरों के बढ़ते आतंक से निजात दिलाने की मांग को लेकर वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों का कहना है कि बंदरों ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को काटकर घायल कर दिया है, जिससे क्षेत्र में दहशत का माहौल है। शनिवार को ग्राम प्रधान लक्ष्मण सिंह राणा के नेतृत्व में ग्रामीण रेंज कार्यालय पहुंचे और प्रदर्शन कर वन क्षेत्राधिकारी हरेंद्र बिष्ट को ज्ञापन दिया। उन्होंने बताया कि बंदर प्राथमिक विद्यालय की चहारदीवारी पर बैठकर बच्चों और राहगीरों पर झपटते हैं, जिससे बच्चे स्कूल जाने से कतराने लगे हैं। बंदर घरों में घुसकर सामान भी उठा ले जाते हैं। ग्रामीणों ने पिंजरा लगाने की मांग की। रेंजर ने समस्या के समाधान का आश्वासन दिया। इस दौरान हरकिशन भट्ट, रमेश चौहान, दानी चंद, विक्रम ओली, टिकेंद्र मेहत...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.