रुद्रपुर, अप्रैल 30 -- रुद्रपुर, संवाददाता। विधायक शिव अरोरा ने बंगाली समाज के प्रतिनिधिमंडल के साथ गुरुवार को डीएम नितिन सिंह भदौरिया से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने बंग भवन के लिए किच्छा बाईपास रोड स्थित पुराने ट्रेजरी कार्यालय में चयनित भूमि के शीघ्र हस्तांतरण और निर्माण प्रस्ताव शासन को भेजने की मांग की। विधायक ने बताया कि अगस्त 2023 में रुद्रपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से बंगाली समाज के लिए बंग भवन की मांग की गई थी, जिसे उन्होंने अपनी घोषणा में शामिल किया था। इसके लिए किच्छा बाईपास रोड स्थित ट्रेजरी की भूमि पर सहमति बनी थी। यह भी पढ़ें- सभी विधान सभा क्षेत्र में बनेगा पंचायत उत्सव भवन गुरुवार को प्रतिनिधिमंडल ने डीएम को ज्ञापन सौंपकर भूमि हस्तांतरण और भवन निर्माण का प्रस्ताव शीघ्र शासन को भेजने ...