'बंगाल में मंदिर तोड़ बनाई अदीना मस्जिद'; पहली बार हिंदुओं ने की पूजा, अब लगाएंगे शिवलिंग
कोलकाताष, जुलाई 25 -- पश्चिम बंगाल के मालदा जिले में स्थित 650 साल पुरानी ऐतिहासिक अदीना मस्जिद (adina masjid) को लेकर एक नया विवाद खड़ा हो गया है। एक हिंदू दक्षिणपंथी संगठन मस्जिद परिसर के बाहर पूजा-अर्चना कर रहा है। संगठन का दावा है कि यह ऐतिहासिक मस्जिद वास्तव में प्राचीन आदिनाथ शिव मंदिर को तोड़कर बनाई गई थी। विवाद को बढ़ाते हुए आदिनाथ पुरातन शिव मंदिर नाम के संगठन ने मस्जिद के निकट एक विशाल शिवलिंग स्थापित करने की घोषणा की है। इसके बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव का माहौल है और प्रशासन भी सतर्क है। मालदा के पांडुआ में स्थित अदीना मस्जिद का निर्माण 1373 ईस्वी में बंगाल सल्तनत के सुल्तान सिकंदर शाह द्वारा कराया गया था। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण (ASI) के अनुसार, यह मध्यकालीन भारत में उपमहाद्वीप की सबसे बड़ी मस्जिदों में से एक मानी जाती है।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.