नई दिल्ली, मार्च 26 -- चुनाव आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने गुरुवार को बताया कि पश्चिम बंगाल में एसआईआर के तहत दूसरी पूरक सूची 27-28 मार्च तक प्रकाशित होने की संभावना है। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि लंबित सूची से अब तक लगभग 36 लाख मतदाता प्रविष्टियों का निपटारा किया जा चुका है, जो दूसरी पूरक सूची जारी करने का आधार बनी हैं। उन्होंने कहा कि शुक्रवार या शनिवार शाम तक दूसरी पूरक सूची जारी की जा सकती है। साथ ही यह भी जोड़ा कि यह प्रक्रिया अलग-अलग बूथों से मिली बाकी एंट्रीज के निपटारे पर निर्भर करती है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.