नई दिल्ली, अप्रैल 24 -- पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण से पहले अपने तेवर और कड़े कर लिए हैं। उन्होंने संकेत दिया कि बंगाल जीतने के बाद उनका अगला टारगेट दिल्ली होगा। बनर्जी ने कहा, 'बंगाल जीतने के बाद मैं दिल्ली पर कब्जा करूंगी।' शुक्रवार को कोलकाता में रैली को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि भाजपा के लिए काम करने वाले लोगों की सूची उनके पास है। उन्होंने आरोप लगाया कि बीजेपी पृष्ठभूमि के लोगों को प्रशासन में जगह दी गई है। उन्होंने कहा, 'आप हमें हराने की क्षमता नहीं रखते। हम अन्याय के खिलाफ लड़ते हैं, अपने अधिकारों के लिए लड़ते हैं। मेरा जन्म बंगाल में हुआ है और मैं यहीं मरूंगी। सिर्फ बंगाल में ही नहीं, बल्कि दिल्ली से भी भाजपा को हटाना होगा।' यह भी पढ़ें- 7 MPs के AAP छोड़ने से पंजाब चुनाव पर क्या अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.