नई दिल्ली, फरवरी 1 -- Budget 2026: पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्रीय बजट को लेकर अपनी निराशा जाहिर की है। उन्होंने केंद्र सरकार के ऊपर राज्य के लिए फंड न जारी करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार झूठ फैला रही है। सरकार की तरफ से सात हाई-स्पीड रेल कॉरिडोर का प्रस्ताव में एक प्रोजेक्ट बंगाल को मिलने की बात पर ममता ने कहा कि इस तरह के प्रोजेक्ट्स की घोषणा पहले ही हो चुकी है। यह पूरी तरह से बकवास है। केंद्रीय बजट पर प्रतिक्रिया देते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ने कहा, "उन्होंने (सरकार ने) तीन कॉरिडोर की घोषणा की है, जबकि हम पहले ही छह की घोषणा कर चुके हैं। जिन तीन कॉरिडोर के बारे में उन्होंने कहा है वह पूरी तरह झूठ और बकवास है। यह सब पहले से प्रक्रिया में है और हमने वहां काम शुरू भी कर दिया है। पुरुलिया में जंगलमहल और जंग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.