बागेश्वर, जून 17 -- देवेंद्र पांडे, बागेश्वर। जिलाधिकारी अपूर्वा पांडे ने कलेक्ट्रेट सभागार में जिला टेलीकॉम समिति संग बैठक में भारत नेट परियोजना के अंतर्गत कपकोट क्षेत्र में कार्य शीघ्र प्रारंभ करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीएसएनएल अधिकारियों को भनार, बैसानी, बड़ेत, कन्यालिकोट एवं पौसारी क्षेत्रों में फोर जी टॉवर लगाने का कार्य तीन माह के भीतर पूरा करने को कहा। चोरखड़क में तहसील प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित कर सर्वेक्षण कार्य शीघ्र पूरा करने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने विभिन्न क्षेत्रों से प्राप्त खराब नेटवर्क संबंधी शिकायतों पर नाराजगी व्यक्त की। संबंधित जेटीओ को तीन दिन के भीतर नेटवर्क सेवाओं के प्रभावित रहने के कारणों की रिपोर्ट प्रस्तुत करने के साथ ही नेटवर्क समस्याओं का शीघ्र समाधान सुनिश्चित कर दूरसंचार सेवाओं में सुधार लाने को...