'फोरेंसिक डेटा, अपराध स्थल का सैंपल और...', पीड़ितों को जल्द न्याय दिलाने पर क्या बोले अमित शाह
नई दिल्ली, जून 19 -- पीड़ितों को तेज न्याय दिलाने के मकसद से केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्यों को खास निर्देश दिए हैं। उन्होंने अपराध की तेज जांच के लिए फोरेंसिक डेटा और अपराध स्थल से प्राप्त सैंपल की गुणवत्ता व सुरक्षा सुनिश्चित करने की अपील की है। 26वीं अखिल भारतीय फिंगरप्रिंट सम्मेलन-2026 को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि NAFIS और CCTNS जैसे डेटाबेस की गुणवत्ता व सुरक्षा की जिम्मेदारी मुख्य रूप से राज्यों की है। शाह ने जोर देकर कहा कि अपराध स्थल से DNA सैंपल लेने के बाद उसकी सुरक्षा राज्यों की जिम्मेदारी है, जबकि जांच के दौरान इसका उपयोग केंद्र की भूमिका आती है। उन्होंने राज्यों से अपेक्षा की कि फिंगरप्रिंट डेटा, डीएनए सैंपल और अन्य फोरेंसिक सामग्री को सावधानीपूर्वक संभाला जाए ताकि जांच प्रक्रिया मजबूत और विश्वसनीय हो सके। यह भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.