बरेली, अप्रैल 14 -- डायट फरीदपुर में सोमवार को डीएलएड 2024 बैच के प्रशिक्षुओं की ओर फूड फेस्टिवल का आयोजन किया गया। इस उत्सव में भारतीय संस्कृति, स्वाद और नवाचार का अद्भुत संगम देखने को मिला, जहां भावी शिक्षकों ने अपनी रचनात्मकता और टीम वर्क का परिचय दिया। कार्यक्रम का औपचारिक शुभारंभ संस्थान की प्राचार्य दीप्ति वार्ष्णेय ने दीप प्रज्वलन कर किया। इस अवसर पर गरिमामयी उपस्थिति के रूप में निर्णायक मंडल में संस्थान के वरिष्ठ प्रवक्ता ममता, सूर्य प्रताप सिंह, दिनेश कुमार, डॉ. कृष्ण कुमार, महेंद्र पाल, डॉ. रुबी एवं अर्चना ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। यह भी पढ़ें- फूड व क्राफ्ट प्रदर्शनी में छात्राओं की प्रतिभा निखरी यह भी पढ़ें- 15 दिवसीय खाद्य संरक्षण प्रशिक्षण संपन्न, बांटे प्रमाण पत्र

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट स...