'फूट-फूटकर रोए, मंदिर गए...', कुछ ऐसे तैयार हुआ धुरंधर 2 का दिल छू लेने वाला गाना
नई दिल्ली, अगस्त 1 -- धुरंधर फ्रेंचाइजी भारतीय सिनेमा की सबसे सफल फिल्म बन गई है। इस फिल्म की कहानी और म्यूजिक दोनों ही लोगों को खूब पसंद आया था। धुरंधर पार्ट 2 के क्लाइमेक्स में आया गाना 'फिर से' दर्शकों के दिल में उतर गया। अब शेखर सुमन के साथ खास बातचीत में म्यूजिक कंपोजर शाश्वत सचदेव ने उस गाने के बनने की कहानी बताई है। उन्होंने बताया कि फिल्म की रिलीज से कुछ दिन पहले ही ये गाना कंपोज हुआ था। इस गाने को कंपोज करने से पहले शाश्वत फूट-फूटकर रोए थे।'फिर से' गाने के बारे में शाश्वत ने क्या बताया? शाश्वत सचदेव ने शेखर सुमन को बताया कि जब वो पहली बार गाना कंपोज करने बैठे थे वो एक इमोशनल दौर से गुजर रहे थे। उन्होंने कहा, "वो दिन आया जब हमें ये गाना कंपोज करना था। मैं बैठा और 15 से 30 मिनट तक कुछ कंपोज करने की कोशिश की, लेकिन कुछ बना नहीं। मैं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.