'फुलवा खिलेला कचनार हो रामा चइत महिनवा...'
बलिया, मार्च 24 -- बलिया। मुरली मनोहर टाउन डिग्री कॉलेज में तैनात संगीत विभाग के प्रवक्ता अरविंद उपाध्याय ने सोमवार की देर शाम शहर स्थित आवास पर वासंतिक नवरात्र के दौरान आयोजित जागरण में उन्होंने स्वरचित 'फुलवा खिलेला कचनार हो रामा चइत महिनवा, बहे लागल पूरुआ बयार हो रामा चइत महिनवा, निमिया पतईया में लागि जाला टूसा, सगरो सरेही उड़े लागे खूबे भूसा, गईयों के बढ़े दूध धार हो रामा चइत महिनवा....' की प्रस्तुति से शमां बांध दिया। इसके अलावा अन्य गायकों ने देवी भजन और अन्य चैता-चइती गीतों की प्रस्तुति से सबको झुमा दिया। कार्यक्रम में संगीत का प्रशिक्षण लेने वाले काफी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भी अपनी प्रस्तुति दी। इस दौरान काफी संख्या में देवी भक्त व अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रका...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.