'फुटबॉल की तरह उठाकर फेंक रहे'; दिल्ली में CEC ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग पर फिर बवाल, हिरासत में कई AAP नेता
नई दिल्ली, अक्टूबर 4 -- मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे को लेकर आम आदमी पार्टी ने आज प्रोटेस्ट मार्ट निकाला। इस दौरान आम आदमी पार्टी कई नेता नारेबाजी करते हुए मार्च करते नजर आए। वहीं दिल्ली पुलिस ने भी कार्रवाई करते हुए प्रदर्शनकारियों को हिरासत में ले लिया है। हिरासत में लिए गए लोगों में पार्टी की दिल्ली इकाई के प्रमुख सौरभ भारद्वाज और विधायक संजीव झा भी शामिल थे। सौरभ भारद्वाज ने आरोप लगाया है कि पुलिस बेरहमी से उन्हें उठा रही है। उन्होंने कहा है कि जब ये लोग नेताओं के साथ ऐसा कर रहे हैं, तो जनता के साथ क्या करते होंगे। उन्होंने लोगों से इंडिया गेट पर आने की अपील करते हुए कहा, ये लोग मुझे ऐसे उठाकर फेंक कर रहे हैं जैसे मैं फुटबॉल हूं। पैर ऊपर, सिर नीचे कर के पुलिस मुझे उठाकर ले जा रही है। ये लोग अपने एसीपी के ऊपर एफआईआर दर्ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.