चम्पावत, सितम्बर 10 -- योगेश जोशी,चम्पावत। डीएम मनीष कुमार ने किसानों से फार्मर रजिस्ट्री अनिवार्य रूप से बनाने को कहा है। किसान दिवस पर हुए कार्यक्रम में उन्होंने कहा कि भविष्य में फार्मर आईडी के आधार पर किसानों को सुविधाएं दी जाएंगी। चम्पावत ब्लॉक सभागार में गुरुवार को किसान दिवस हुआ। इस दौरान कृषकों ने घेरबाड़, सिंचाई, कृषि, पशुपालन सहित कृषि से संबद्ध विभिन्न विषयों से संबंधित समस्याएं रखी। डीएम ने किसानों को समस्या समाधान का भरोसा दिलाया। डीएम ने ने एग्रीस्टेट योजना के तहत फार्मर रजिस्ट्री और फार्मर आईडी तैयार कराने पर जोर दिया। मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार ने विभागीय योजनाओं और अनुदान की जानकारी दी। कृषि विज्ञान केंद्र, लोहाघाट के वैज्ञानिकों ने आधुनिक कृषि तकनीक, उन्नत कृषि पद्धति और फसलों के उत्पादन व उत्पादकता बढ़ाने के बारे में...