नई दिल्ली, मार्च 27 -- दिल्ली विधानसभा में अरविंद केजरीवाल एवं अन्य 'आप' नेताओं के खिलाफ एक चेतावनी प्रस्ताव पारित किया गया है। यह कार्रवाई विधानसभा में 'फांसी घर' के कथित झूठे नैरेटिव का प्रचार करने और विशेषाधिकार समिति की बैठकों में शामिल न होकर सदन की अवमानना करने के कारण की गई। विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने स्पष्ट किया कि इस ऐतिहासिक भवन को 'फांसी घर' कहना इसके वास्तविक गौरव और स्वतंत्रता संग्राम के इतिहास का अपमान है। हालांकि सदन के पास जेल भेजने जैसी कठोर सजा का अधिकार है लेकिन गरिमा बनाए रखने के लिए केवल औपचारिक चेतावनी का निर्णय लिया गया है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, दिल्ली विधानसभा सदन में नियम 77(1)(a) के तहत एक महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया। इसके माध्यम से पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, पूर्व उपमुख्यमंत्री मनीष...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.