फरीदाबाद, मार्च 13 -- फरीदाबाद, मुख्य संवाददाता। 'फरीदाबाद की मेहंदी' पहचान को संजोय रखने के लिए शहर में करवाचौथ पर मेहंदी महोत्सव का आयोजन किया जाएगा। इसमें मेहंदी लगाने की प्रतियोगिता सहित स्टाल आकर्षण का केंद्र रहेंगी। सेक्टर-12 के टाउन पार्क में 14 मार्च से लगने वाले दो दिवसीय फूल महोत्सव को लेकर गुरुवार को आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में मेयर प्रवीण जोशी ने यह जानकारी दी। इस मौके पर निगमायुक्त धीरेंद्र खड़गटा भी मौजूद रहे। मेयर ने बताया कि फरीदाबाद नगर निगम 14 और 15 मार्च को सेक्टर-12 स्थित टाउन पार्क में दो दिवसीय फूल महोत्सव आयोजित करेगा। उद्घाटन 14 मार्च सुबह 9 बजे कैबिनेट मंत्री विपुल गोयल करेंगे। आयोजन में फूलों की प्रदर्शनी, प्रतियोगिताएं, वर्कशॉप और सांस्कृतिक कार्यक्रम होंगे। उन्होंने बताया कि अब तक करीब 170 आरडब्ल्यूए, सामाजिक सं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.