लखनऊ, जुलाई 14 -- लखनऊ, प्रमुख संवाददाता। प्राविधिक शिक्षा मंत्री आशीष पटेल ने कहा है कि तकनीकी संस्थानों की वास्तविक पहचान विद्यार्थियों के बेहतर प्लेसमेंट से होती है। इसलिए प्रत्येक संस्थान अपने प्लेसमेंट रिकॉर्ड में उल्लेखनीय सुधार लाए तथा उद्योगों के साथ समन्वय बढ़ाकर अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार उपलब्ध कराया जाए। उन्होंने प्रशिक्षण एवं प्लेसमेंट पोर्टल को प्रभावी ढंग से संचालित करने तथा बड़े स्तर पर रोजगार मेलों के आयोजन के निर्देश भी दिए। उन्होंने कहा है कि तकनीकी शिक्षा में तेजी से बदलती तकनीकों के अनुरूप शिक्षकों का नियमित प्रशिक्षण अत्यंत आवश्यक है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, क्वांटम कंप्यूटिंग, मेकाट्रॉनिक्स और अन्य उभरती तकनीकों में फैकल्टी को प्रशिक्षित किया जाए, ताकि विद्यार्थियों को नवीनतम तकनीकी ज्ञान उपलब्ध हो सके। श्...