'प्लीज' ने खोला लाखों की साइबर ठगी का राज, मोबाइल हैक कर ऐसे किया कांड
मुख्य संवाददाता, अगस्त 23 -- यूपी के आगरा में साइबर ठगी का नया अंदाज पुलिस तक पहुंचा है। एक प्लीज से पूरी वारदात की जानकारी हो गई। सलोनी ऑयल मिल मालिक के सीनियर मैनेजर से खाते में 30 लाख रुपये ट्रांसफर करा लिए गए। वारदात का अंदाज देखकर भी पुलिस भी हैरान है। रकम ओडिशा के एक बैंक में ट्रांसफर हुई थी। खाता फ्रीज कराया जाता इससे पहले लगभग पूरी रकम निकाल ली गई। पुलिस मुकदमे के बाद जांच में जुट गई है। फिलहाल रकम वापसी की कोई उम्मीद नहीं दिख रही है। मामले में मिली जानकारी के अनुसार विभव नगर निवासी रजत शर्मा सलोनी ऑयल मिल के एमडी दिनेश राठौर की दूसरी कंपनी आरपी इंफ्रावेंचर में सीनियर मैनेजर हैं। रजत शर्मा ने पुलिस को बताया कि 21 अगस्त को उनके मोबाइल पर मालिक के नाम से सेव एक नंबर से व्हाट्सऐप मैसेज आया। मैसेज में लिखा कि खाते का बैलेंस बताएं। एक ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.