मऊ, जून 16 -- मऊ, संवाददाता। अधिशासी अधिकारी डा.मणि भूषण तिवारी के निर्देश पर नगर पालिका परिषद द्वारा शहर को स्वच्छ, सुंदर एवं पर्यावरण के अनुकूल बनाने के लिए एक और बड़ा कदम उठाया जा रहा है। इस संदर्भ में सिंगल-यूज प्लास्टिक और प्लास्टिक उन्मूलन के खिलाफ चल रहे राष्ट्रव्यापी अभियान के अंतर्गत 'आरंभ 8.0' के तहत 'प्लास्टिक मुक्त मऊ' लक्ष्य को क्रिया रूप देने के लिए सोमवार को जागरुकता अभियान चलाया गया। नगर पालिका की टीम ने मुगलपुरा, शाही कटरा एवं संस्कृत पाठशाला में स्थित दुकानों पर जांच कर मिले प्रतिबंधित प्लास्टिक को जब्त कर कार्रवाई की चेतावनी दी। इस जागरूकता अभियान के दौरान आम नागरिकों एवं व्यापारियों को सिंगल-यूज प्लास्टिक के हानिकारक प्रभावों के प्रति जागरूक किया गया। यह भी पढ़ें- प्रतिबंधित प्लास्टिक भंडारण के प्रति किया गया जागरूक सभी...