वाराणसी, जुलाई 8 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। साइबर सेल की ओर से गेम ऐप, बेटिंग ऐप जैसे ऑनलाइन माध्यम से बच्चों पर पड़ रहे दुष्प्रभावों को लेकर भी जागरूक किया जा रहा है। चर्चित मामले हों, मीम हों, चर्चित सिनेमा या फिर वेब सीरीज जैसे माध्यमों से भी जागरूक किया जाता है ताकि लोग जल्द इसे समझें और जागरूक हो सकें। वर्तमान में रिलीज वेब सीरीज 'प्रीतम और पेड्रो' के जरिये बच्चों को ऑनलाइन गेम के दुष्प्रभावों को लेकर जागरूक किया जा रहा है। विक्रांत मेसी, अरशद वारसी अभिनीत वेब सीरीज में ब्लू ह्वेल गेम के कारण एक बच्चे की मौत और इसी गेम के जरिये एक अन्य बच्चे के अपहरण की पटकथा को सामने रखकर इसके दुष्प्रभावों को दर्शाया गया है। इसके जरिये बताया गया है कि ब्लू ह्वेल या फिर इस तरह के गेम को खेलते समय बच्चे चोरी-चुपके से टॉस्क पूरे करने लगते हैं। अगले ...