अलीगढ़, मार्च 27 -- अलीगढ़, संवादाता। अलीगढ़ में "नवारंभ उत्सव" के अंतर्गत बाल वाटिका एवं स्कूल अभिनंदन कार्यक्रम का आयोजन नये सत्र के प्रारम्भ के उद्देश्य से प्रा. विद्यालय, गोपी (अकराबाद), अलीगढ़ में आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य नये प्रवेश लेने वाले नन्हे-मुन्ने बच्चों एवं उनके अभिभावकों को विद्यालय के वातावरण से परिचित कराना तथा प्रारम्भिक शिक्षा के महत्व के प्रति जागरूक करना है। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ पूरन सिंह, प्रोवेशन अधिकारी हितेश कुमारी, जिला समन्वयक महिला कल्याण एवं बाल विकास विभाग नीतू सारस्वत, जिला समन्वयक राजीव कुमार अग्रवाल एवं एसडीओ विद्युत विभाग श्री शेर सिंह लोधी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित एवं माल्यार्पण करके किया। इस अवसर पर जिला विद्यालय निरीक...