नई दिल्ली, मार्च 12 -- नई दिल्ली। राज्यसभा में समाजवादी पार्टी सांसद जावेद अली खान ने एसआईआर में प्राथमिक शिक्षकों की तैनाती का मसला उठाया। कहा कि उत्तर प्रदेश में शिक्षकों की ड्यूटी से करीब पांच महीने से स्कूलों में पढ़ाई प्रभावित हो रही है। खान ने शून्यकाल के दौरान यूपी के स्कूलों में 85000 पद खाली होने पर भी चिंता जताई। कहा कि करीब डेढ़ लाख शिक्षामित्र बेहद मामूली वेतन पर काम कर रहे हैं। दादरा-नगर हवेली, दमन-दीव में विधानसभा बनाएं : राउतनई दिल्ली। शिवसेना (यूबीटी) सांसद संजय राउत ने दादरा और नगर हवेली, दमन और दीव में विधानसभाओं के गठन की मांग रखी। कहा कि इससे केंद्रशासित प्रदेशों के लोगों को लोकतांत्रिक प्रतिनिधित्व मिल सकेगा। वहीं, भाजपा के सांसद पका वेंकट सत्यनारायण ने निजी कंपनियों द्वारा सीएसआर फंड के स्थानीय स्तर पर प्रयोग की जरूर...