गिरडीह, अगस्त 26 -- खोरीमहुआ, प्रतिनिधि। खोरीमहुआ अनुमंडल सहित पूरे झारखंड के प्रवासी श्रमिकों के सहयोग, सामाजिक सुरक्षा और विकास के उद्देश्य से महानगरों में सक्रिय झारखंडी सामाजिक संगठनों के बीच आपसी समन्वय और एकजुटता को मजबूत करने की पहल तेज हो रही है। इसी क्रम में सूरत के समस्त झारखंड समाज सेवा ट्रस्ट के ट्रस्टी बुलाकी वर्मा के कोलकाता पहुंचने पर झारखंड एकता संघ चैरिटेबल ट्रस्ट, कोलकाता के पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस अवसर पर दोनों संस्थाओं के पदाधिकारियों के बीच सामाजिक एकजुटता, संगठन के विस्तार, प्रवासी झारखंडियों की समस्याओं तथा जरूरतमंद लोगों को सहयोग उपलब्ध कराने को लेकर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया। यह भी पढ़ें- कुचाई प्रखंड के मुंडा-मानकी भवन में मुंडा-मानकी और विभिन्न सामाजिक संगठनों की संयुक्त ...