नई दिल्ली, मई 31 -- नई दिल्ली, प्र.सं.। दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेन्द्र गुप्ता ने शनिवार को कहा कि भारत की शक्ति केवल आर्थिक प्रगति में नहीं बल्कि उसकी सभ्यतागत चेतना में भी निहित है। डीयू के शंकर लाल कंसर्ट हॉल में आयोजित 'प्रथम सिंधु कुंभ : आध्यात्मिक एवं सांस्कृतिक महत्व' पुस्तक के विमोचन अवसर पर बतौर मुख्य अतिथि शामिल गुप्ता ने कहा कि सिंधु केवल एक नदी नहीं है बल्कि भारत की सभ्यतागत चेतना की आधारशिला है। उन्होंने भारतीय सभ्यतागत परंपराओं से पुनः जुड़ने का आह्वान लोगों से किया। हिंद, हिंदू और हिंदुस्तान जैसे शब्दों की ऐतिहासिक जड़ें भी सिंधु नदी से जुड़ी हुई हैं। कार्यक्रम में डॉ. इंद्रेश कुमार, डॉ. दयालुजी महाराज व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...