लखनऊ, सितम्बर 23 -- यूपी पीसीएस मुख्य परीक्षा के अभ्यर्थियों को बताई इंटरव्यू की बारीकियां किसी सवाल का जवाब न आ रहा हो तो ईमानदारी के साथ मना कर दें

मॉक इंटरव्यू का आयोजन लखनऊ। विशेष संवाददाता गोमतीनगर स्थित भागीदारी भवन बुधवार को लोकसेवा आयोग की पीसीएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों के लिए मुफ्त मॉक इंटरव्यू का आयोजन किया गया। पीसीएस मुख्य परीक्षा में सफल अभ्यर्थियों को साक्षात्कार की बारीकियां बताई गई। उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध अकादमी (उपाम) के विशेषज्ञों अभर्थियों को जवाब देने के तरीके, आत्मविश्वास, उठने बैठने तथा ड्रेस कोड तक की जानकारी दी गई।

ईमानदारी का महत्व विशेषज्ञों ने बताया कि यदि किसी सवाल का जवाब न आ रहा हो तो ईमानदारी के साथ मना कर दें कि इसके बारे में जानकारी नहीं है। साक्षात्कार लेने वाली टीम को बरगलाने की कोशि...