'प्रतिभा सम्मान समारोह' में मेधावी छात्र-छात्राओं को किया सम्मानित
मऊ, जून 15 -- मधुबन, हिन्दुस्तान संवाद। अखिल भारतीय प्रजापति कुम्भकार महासंघ पंजीकृत की जनपद इकाई के तत्वावधान में 'प्रतिभा सम्मान समारोह' रविवार को भैरोपुर मोड़ स्थित एक मैरेज हाल में हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। गौरवशाली कार्यक्रम में प्रजापति/कुम्हार समाज के मेधावी छात्र-छात्राओं को उनकी उत्कृष्ट शैक्षिक उपलब्धियों के लिए स्मृति चिह्न और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया।समारोह के मुख्य अतिथि ओमप्रकाश प्रजापति दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री ने शिक्षा को समाज की उन्नति और प्रगति का मुख्य आधार बताया। उन्होंने युवाओं को उच्च शिक्षा एवं प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए विशेष रूप से प्रेरित किया। प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष राम नवमी ने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का मनोबल और उत्साह बढ़ता है, जिससे वे भविष्य में और बेहतर प्रदर्शन क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.