वाराणसी, अप्रैल 12 -- वाराणसी, प्रमुख संवाददाता। बीएचयू के स्वतंत्रता भवन में मेगा साइंस फेस्टिवल 'प्रज्ञान-2026' के दूसरे दिन शनिवार को बच्चों ने ड्रोन और रोबोट विज्ञान की बारीकियों को जाना। वाराणसी और आसपास के जिलों से आए तीन हजार से ज्यादा उत्साही बच्चों के लिए चंद्रयान-3 की रोमांचक यात्रा, रोबोटिक्स, एरोमॉडलिंग, ड्रोन साइंस वर्कशॉप और लाइव साइंस शो आयोजित किए गए। 'द साइंस ऑफ ड्रोंस : फ्रॉम क्लासरूम फिजिक्स टू रियल-वर्ल्ड फ्लाइट' वर्कशॉप में सर्वेश मिश्रा के नेतृत्व में छात्रों को न्यूटन के तीसरे नियम, टॉर्क, पिच-रोल-यॉ जैसे मूल सिद्धांत समझाए गए। इसके बाद ड्रोन की लाइव असेंबली कर मोटर, प्रोपेलर, ईएससी और फ्लाइट कंट्रोलर जैसे महत्वपूर्ण पुर्जों की जानकारी दी गई। अंत में लाइव फ्लाइट डेमो में स्थिर होवरिंग, विक्षोभ सुधार और थ्रस्ट-आधारित...