नई दिल्ली, जनवरी 2 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। कैबिनेट सचिव टीवी सोमनाथन ने शुक्रवार को बताया कि योजनाओं की समीक्षा के शीर्ष मंच 'प्रगति' के माध्यम से 85 लाख करोड़ रुपये से अधिक की 3300 से ज्यादा परियोजनाएं पूरी की जा चुकी हैं। उन्होंने कहा कि प्रगति के जरिए परियोजनाओं और प्रमुख कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन में तेजी लाई गई है। इनमें 61 सरकारी योजनाएं शामिल हैं, जबकि 36 क्षेत्रों से जुड़ी शिकायतों का समाधान किया गया है। प्रगति मंच पर जटिल मुद्दों को चिह्नित किया जाता है और योजनाओं की समीक्षा कई चरणों में होती है। इनमें से केवल सबसे जटिल और आवश्यक मुद्दे ही प्रधानमंत्री के समक्ष लाए जाते हैं। प्रगति की समीक्षा प्रक्रिया वर्ष 2015 में शुरू की गई थी। प्रगति के तहत समीक्षा की गई योजनाओं में एक राष्ट्र-एक राशन कार्ड, प्रधानमंत्री जन आरो...