रांची, फरवरी 12 -- रांची, वरीय संवाददाता। ऑड्रे हाउस में गुरुवार को सीएमएस वातावरण संस्था द्वारा पर्यावरण पर आधारित रांची ट्रैवलिंग फिल्म फेस्टिवल एवं फोरम का शुभारंभ हुआ। राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार ने महोत्सव का उद्घाटन करते हुए कहा कि झारखंड की पहचान यहां के घने वनों और प्रकृति के साथ तालमेल बिठाकर रहने वाले लोगों से है। उन्होंने जोर दिया कि युवा पीढ़ी फिल्म जैसे आधुनिक माध्यमों का उपयोग कर हमारी प्राकृतिक विरासत की रक्षा और वैश्विक जलवायु कार्रवाई में अग्रणी भूमिका निभा सकती है। झारखंड ग्रीन एंबेसडर अवार्ड्स से सम्मानित हुए पर्यावरणविद् महोत्सव का मुख्य आकर्षण झारखंड ग्रीन एंबेसडर अवार्ड्स का वितरण रहा। जमीनी स्तर पर पर्यावरण संरक्षण के लिए महिला वर्ग में बिटिया मुर्मू (सचिव, लाहंती) और पुरुष वर्ग में गुलाब चंद्र प्रजापति को उनकी समर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.