कोडरमा, मार्च 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। शहर की चर्चित सामाजिक संस्था "प्यार बांटते चलो" ने अपने सेवा कार्य के आठ वर्ष सफलतापूर्वक पूरे कर लिए हैं और अब नौवें वर्ष में प्रवेश कर गई है। पिछले आठ वर्षों से यह संस्था लगातार जरूरतमंदों और गरीबों को मात्र पांच रुपये में भोजन उपलब्ध कराकर मानव सेवा का अनूठा उदाहरण पेश कर रही है। इस सेवा कार्य की शुरुआत वर्ष 2018 में रामनवमी के पावन अवसर पर दारूका परिवार द्वारा की गई थी। संस्था को प्रेरणा गिरिडीह स्थित विजय सिंह सुभाष इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी के डायरेक्टर से मिली। शुरुआती दौर में मधुसूदन दारूका की पत्नी माया दारूका स्वयं अपने हाथों से घर में भोजन बनाकर सहयोगियों के साथ कोडरमा रेलवे स्टेशन स्थित काली मंदिर परिसर में जरूरतमंदों के बीच वितरण करती थीं।समय के साथ इस अभियान से कई समाजसेवी जुड़ते ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.