'पौधा जन्मदिन अभियान' का शुभारंभ
आजमगढ़, जून 20 -- आजमगढ़। राहुल सांकृत्यायन जन इंटर कॉलेज लच्छीरामपुर में पर्यावरण संरक्षण एवं राष्ट्र सेवा की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से 'पौधा जन्मदिन अभियान' का आयोजन किया गया। इस विशेष कार्यक्रम के अंतर्गत शुक्रवार को विद्यालय के 10 विद्यार्थियों ने अपने-अपने नाम से एक-एक पौधा रोपित किया तथा उसकी नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों ने पौधरोपण के साथ-साथ देश एवं पर्यावरण की सेवा करने की शपथ ली। उन्होंने संकल्प लिया कि वे अपने द्वारा लगाए गए पौधों की सुरक्षा एवं देखरेख करेंगे तथा अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे। विद्यालय के प्रधानाचार्य दिव्यांशु त्रिपाठी ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। पर्यावरण संरक्षण केवल एक जिम्मेदारी नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के प्रति हमारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.