गाज़ियाबाद, दिसम्बर 12 -- गाजियाबाद। 14 दिसंबर से शुरू होने वाले पल्स पोलियो अभियान को लेकर शुक्रवार को जागरुकता रैली निकाली गई। रैली में शून्य से पाँच वर्ष तक के बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाने की अपील की गई। इस मौके पर स्वास्थ्यकर्मियों, पीएसी जवान, विभिन्न स्कूलों के बच्चों और सामाजिक संस्थाओं ने हिस्सा लिया। रैली का शुभारंभ घंटाघर स्थित श्री सुल्लामल रामलीला मैदानसे मुख्य चिकित्सा अधिकारी डा. अखिलेश मोहन ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस रैली का मुख्य उद्देश्य लोगों को पल्स पोलियो अभियान के प्रति जागरूक करना था। रैली में 47 पीएसी बटालियन के जवान, एनसीसी कैडेट्स, एमबी गर्ल्स, ठाकुरद्वारा गर्ल्स कॉलेज, शम्भू दयाल इन्टर कॉलेज के विद्यार्थियों और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों और कर्मचारियों समेत 200 लोगों ने भाग लिया। रैली सुल्लामल रामलीला से ...