नई दिल्ली, अगस्त 16 -- सनी देओल की बंटवारा 1947 सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। फिल्म को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। इस बीच सनी देओल ने गदर 3 को लेकर बात की। गदर फ्रेंचाइजी सनी देओल की सबसे सफल फिल्मों में से एक है। अब एक पॉडकास्ट में सनी देओल ने गदर 3 के आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी है। सनी देओल को बताया गया कि गदर 3 के लिए एक फैन ने एक आइडिया दिया है। फैन का आइडिया सुनकर सनी देओल ने कहा- बुरा नहीं है।गदर 3 की क्या होगी कहानी? शुभांकर मिश्रा संग खास बातचीत पर सनी देओल ने गदर 3 की आइडिया पर अपनी प्रतिक्रिया दी। शुभांकर मिश्रा ने फैंस के कमेंट पढ़ते हुए कहा- एक फैन ने लिखा गदर 1 में अपनी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे। दूसरे में बेटे के साथ उसकी बीवी को लेने पाकिस्तान गए थे, तो क्या ये मान लिया जाए कि गदर 3 में पोते के साथ उसकी बीवी को लेन...