बेंगलुरु, जुलाई 17 -- बेंगलुरु में एक 37 वर्षीय महिला के साथ ढोंगी बाबा द्वारा ठगी का एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तांत्रिक ने महिला को उसकी बेटी की वैवाहिक समस्याओं को सुलझाने का झांसा दिया और एक खास पूजा के बहाने 43 ग्राम सोना और 1.3 लाख रुपये की नकदी लेकर चंपत हो गया। ठग ने महिला को इतना डरा दिया था कि उसने डर के मारे दो दिन तक उस पोटली को हाथ भी नहीं लगाया जिसमें उसने गहने और कैश रखे थे। पुलिस ने अब आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश तेज कर दी है।पड़ोसी के जरिए संपर्क में आई थी महिला इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, पुलिस ने बताया कि पीड़िता की छोटी बेटी के ससुराल में कुछ परेशानियां चल रही थीं। इसी बीच एक पड़ोसी ने उसे शिवकाली उर्फ नितिन नाम के एक व्यक्ति से मिलवाया। पड़ोसी ने दावा किया कि इस व्यक्ति के पास आध्यात...