नई दिल्ली, सितम्बर 6 -- हिंदुत्व 'इन्फ्लुएंसर' स्वतंत्र भारद्वाज को रविवार को वर्चुअली कोर्ट में पेश करने के बाद न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। स्वतंत्र भारद्वाज के वकील उमेश शर्मा ने रविवार को यह जानकारी दी। इसके साथ ही उन्होंने स्वतंत्र की जान को खतरा बताया है। उमेश शर्मा ने कहा 'स्वतंत्र को वर्चुअली पेश करवाकर जज साहब ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। देखते हैं आगे क्या होता है। अभियोजन पक्ष के वकील की पूरी टीम मौजूद है और मौजूदा हालात को देखते हुए हम कहेंगे कि उनकी (स्वतंत्र) की जान को खतरा है। और पुलिस जिस तरह से पेश नहीं कर रही है इसके लिए लिए अब हम चीफ जस्टिस और जितनी भी अथॉरिटी हैं सबके ध्यान में लाएंगे कि इसको बचाया जाए कैसे भी। पॉलिटिकल प्रेशर में कहीं इसकी कुर्बानी न कर दें।' वहीं स्वतंत्र भारद्वाज की गिरफ्तारी पर उनके वक...